शादी के बाद भी लोकप्रिय ऐक्ट्रेसों में शुमार हैं नज़रिया नाज़िम
केरल के मलयालम सिनेमा की एक्सप्रेशन क्वीन के रूप में पहचान बना चुकी ऐक्ट्रेस नज़रिया नाज़िम का जन्म 20 दिसंबर 1994 को केरल के तिरुवनंतपुरम में हुआ। नज़रिया नाजिम ने 12 साल की उम्र में ऐक्टिंग कॅरियर की शुरूआत चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में ब्लेसी की मलयालम फिल्म पलुनकु (2006) से की। उसके बाद वह चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में और भी 2-3 फिल्मों में नज़र आईं।
नज़रिया नाज़िम ने पहली बार रोमांटिक ड्रामा फिल्म माड डैड(2013) में हीरोइन के रूप में शुरूआत की। उसके बाद फिल्म नेरम(2013), राजा रानी(2013) और बैंगलोर डेज़(2014) जैसी मलयालयम और तमिल फिल्मों में उनकी भूमिकाओं ने युवा ऊर्जा और भावनात्मक गहराई को ज़बर्दस्त तरीके से प्रदर्शित किया।
नज़रिया नाज़िम : साउथ सिनेमा की बहुमुखी स्टार
इन फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं निभाते हुए उन्हें अभिनय शैलियों की विविधता के लिए भरपूर प्रशंसा मिली। इस लोकप्रियता के बाद नज़रिया नाज़िम को नेरम(2013), ट्रान्स(2020), सलाला मोबाइल्स(2014), ओम शांति ओशाना(2014), कुंबलंगी नाइट्स(2019), मनियारायिले अशोकन(2020), अंते सुंदरेनिकी(2022) और सुकश्मादर्शिनी (2024) जैसी सर्वश्रेष्ठॉ फिल्मों में नज़र आईं।
शानदार ऐक्टिंग के लिए नज़रिया नाज़िम को दो बार केरल राज्य फिल्म पुरस्कार, एक बार तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार और एक फिल्म फेयर पुरस्कार (साउथ) से सम्मानित किया जा चुका है। ऐक्टिंग के साथ नज़रिया नाज़िम ने मलयालम फिल्म वरथन(2018) का निर्माण भी किया। दमदार कंटेंट, प्रभावपूर्ण कहानी, कसी हुई पिप्ट और फिल्म से जुड़े ऐक्टर्स की ज़बर्दस्त ऐक्टिंग इन सभी ने न केवल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार किया, बल्कि आलोचकों से खूब प्रशंसा भी प्राप्त की।
यह भी पढ़े : इरफ़ान खान से प्रेरित फहाद फासिल बने सुपरस्टार
इसके बाद अब तक वह कुंबलंगी नाइट्स(2019), सीयू सून(2020) और आवेशम्(2024) जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुकी हैं।नज़रिया नाज़िम ने कई फिल्मों में को-स्टार रह चुके फ़हाद फ़ासिल के साथ शादी की। इन दोनों की जोड़ी को मलयालम फिल्मों में सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली स्टार जोड़ियों में से एक मानी जाती है। शादी के बाद ऐक्टिंग से ब्रेक लेने के बावजूद नज़रिया नाज़िम आज भी साउथ सिनेमा की सबसे ज्यादा लोकप्रिय एक्ट्रेसों में शुमार हैं।
–सुभाष शिरढोनकर
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



