पश्चिम एशिया संकट: स्पाइसजेट फुजैरा से चार विशेष उड़ानें संचालित करेगी

नयी दिल्ली, विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने मंगलवार को कहा कि वह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए उस देश के फुजैरा से चार विशेष उड़ानें संचालित करेगी। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया में हवाई क्षेत्र बंद होने से उड़ान संचालन बाधित हुआ है।
कंपनी के बयान के अनुसार, वह मंगलवार और अगले कुछ दिनों तक फुजैरा से दिल्ली, मुंबई और कोच्चि के लिए चार विशेष उड़ानें संचालित करेगी। इनमें मुंबई के लिए दो उड़ानें होंगी।
विमानन कंपनी यात्रियों की मांग और जरूरी नियामक स्वीकृतियों के अनुरूप अतिरिक्त विशेष उड़ानें संचालित करने की संभावना भी तलाश रही है। बयान में कहा गया है कि स्पाइसजेट चार मार्च से अपनी निर्धारित फुजैरा-दिल्ली और फुजैरा-मुंबई उड़ानें बहाल कर देगी।
पश्चिम एशिया संकट : दिल्ली हवाई अड्डे पर 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण फ्लाइट्स के कैंसिल होने का सिलसिला आज चौथे दिन भी जारी है। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से आज 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की गईं हैं। इनमें 36 डिपार्चर और 44 अराइवल शामिल हैं। अमेरिका/इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया के कई देशों में अपना एयरस्पेस बंद कर रखा है। इससे पहले सोमवार को 357 इंटरनेशनल फ्लाइट्स को कैंसिल किया गया था। देश के चार प्रमुख इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई पर डिपार्चर और अराइवल सहित 300 से अधिक उड़ानें रद्द की गईं थीं। भारतीय एयरलाइंस ने 28 फरवरी से 2 मार्च तक 1,117 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की थीं।
इस बीच देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण फंसे यात्रियों को भारत वापस लाने के लिए 3 मार्च को यानी आज जेद्दा से सभी आवश्यक मंजूरियों और हवाई क्षेत्र की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए ये उड़ान संचालित की जाएंगी। सिविल एविएशन मिनस्ट्री का कहना है कि वह पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में हवाई क्षेत्र की स्थिति और अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन पर इसके प्रभाव पर करीबी नजर रख रहा है।
- 10 स्पेशल फ्लाइटस् ऑपरेट करेगी देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो
- ये विशेष राहत उड़ानें आज सऊदी अरब के जेद्दा से ऑपरेट की जाएंगी
- स्पाइसजेट भी आज यूएई के फुजैरा से चार स्पेशल फ्लाइट्स ऑपरेट करेगी
- ये फ्लाइट्स फुजैरा से दिल्ली, मुंबई और कोच्चि के बीच ऑपरेट होंगी
स्पाइजेट का प्लान
स्पाइसजेट भी खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को लाने के लिए आज यूएई से चार स्पेशल फ्लाइट्स ऑपरेट करेगी। ये फ्लाइट्स फुजैरा से दिल्ली, मुंबई और कोच्चि के लिए ऑपरेट की जाएंगी। मुंबई के लिए दो फ्लाइट ऑपरेट की जाएंगी।साथ ही एयरलाइन 4 मार्च से फुजैरा से दिल्ली और फुजैरा से मुंबई के लिए शेड्यूल फ्लाइट्स बहाल करेगी। साथ ही कंपनी ज्यादा स्पेशल फ्लाइट्स ऑपरेट करने की संभावना तलाश रही है ताकि वहां फंसे यात्रियों को स्वदेश लाया जा सकेI(भाषा)
यह भी पढ़े– हैद्रा आयुक्त ने नामपल्ली स्थल का निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा उल्लंघन पर कार्रवाई
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



