इंदिरम्मा राज्यम में सचिवालय के दरवाजे बंद क्यों : केटीआर

हैदराबाद, भारास के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री के. तारक रामाराव ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की आलोचना करते हुए पूछा कि इंदिरम्मा राज्यम में सचिवालय के दरवाजे सभी के लिए हमेशा खुले रहने के दावे ठोकने वाली कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारों को दिए धोखे के खिलाफ चलो सचिवालय के नारे के साथ विरोध जता रहे युवाओं के लिए दरवाजे बंद क्यों कर दिए।

केटीआर ने जारी बयान में कहा कि चुनाव के पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कांग्रेस के सत्ता में आते ही पहले ही वर्ष 2 लाख नौकरियाँ देने का बेरोजगार युवाओं से वादा किया था, परंतु केवल 60 हजार नौकरियाँ देकर हाथ झटक लिए। उन्होंने कहा कि 2 लाख नौकरियाँ देने के उद्देश्य से सरकार ने जॉब कैलेंडर जारी किया था, परंतु मुख्यमंत्री को कैलेंडर याद तक नहीं रहा।

यह भी पढ़ें… मनमर्जी से बयान न दें नेता : मल्लिकार्जुन खड़गे

केटीआर ने कहा कि बेरोजगार युवाओ के साथ किए गए धोखे के विरोध में सचिवालय पहुँचे जिन युवाओं को गिरफ्तार किया गया, उन्हें बिना शर्त रिहा किया जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व बीआरएस शासन में 60 हजार नौकरियाँ देने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी, कांग्रेस के सत्ता में आने पर केवल प्रमाण-पत्र वितरित कर उसका श्रेय ले रहे मुख्यमंत्री को बेरोजगार युवा क्षमा नहीं करेंगे। उन्होंने मांग की कि बेरोजगारों से किए वादों को तुरंत निभाया जाए, वरना राज्य में लाखों युवाओं के साथ कांग्रेस के धोखे के खिलाफ बीआरएस व्यापक आंदोलन करेगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button