कच्ची शराब तैयार करने वाली सामग्री के साथ महिला गिरफ्तार

हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने कच्ची शराब तैयार करने वाली सामग्री के साथ महिला को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ के इंस्पेक्टर भिक्षा रेड्डी ने बताया कि महात्मा गांधी बस स्टेशन (एमजीबीएस) से येलम्मा नामक महिला को 120 किलो काला गुड़, 20 किलो फिटकरी के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में महिला ने कच्ची शराब तैयार करने के लिए सामग्री को आरटीसी बस के जरिए नागर कुरनूल ले जाने का जानकारी दी। एक अन्य मामले में, मलकपेट में लगभग 900 किलो काला गुड़, 20 किलो फिटकरी के साथ नागर कर्नूल के बी. भास्कर रेड्डी व बोलेरो चालक राम बाबू को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े : हैदराबाद में अवैध शराब और नाटू सारा के खिलाफ अभियान तेज करेगी आबकारी पुलिस

पूछताछ में दोनों ने हैदराबाद से काला गुड़ खरीदने के बाद बोलेरो वाहन में अपने गृह नगर ले जाने का खुलासा किया। आरोपियों को आगे की कार्रवाई के तहत संबंधित आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button