महिला ने की बेटी की गला रेतकर हत्या, बेटे को भी मारने की कोशिश
हैदराबाद, राज्य के यादाद्री भोनगीर जिला स्थित तुक्कापुरम गांव में एक महिला ने अपनी 14 वर्षीय बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी, जबकि बेटे को भी मारने की कोशिश की। इसके बाद महिला ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
पुलिस ने बताया कि जैनपल्ली में रहने वाली आरोपी महिला रत्नकला रेड्डी का 17 वर्षों पहले बी. नरेंद्र रेड्डी से विवाह हुआ। नरेंद्र रेड्डी जैनपल्ली गांव का सरपंच रह चुका है। बताया गया कि रत्नकला शनिवार को अपने ससुराल जैनपल्ली से तुक्कापुरम गांव स्थित अपने मायके आई थी। इसी दौरान उसने अपनी बेटी कीर्तना रेड्डी (14) का गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने बेटे अशांत रेड्डी को भी उसी तरह मारने की कोशिश की, लेकिन वह बचकर बाहर निकल गया और मदद के लिए चिल्लाने लगा। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान रत्नकला ने घर के अंदर छत से फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। ग्रामीणों ने तुरंत हस्तक्षेप कर बेटे को बचा लिया और महिला को भी नीचे उतारा।
यह भी पढ़ें… नलगोंडा : ट्रक और ऑटो की टक्कर में तीन मरे
बताया जा रहा है कि घटना के बाद रत्नकला की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का दौरा करते हुए किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस महिला पर हत्या, हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल महिला द्वारा बेटी की हत्या, बेटे पर हत्या का प्रयास करने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





