चार दिन फ्लैट में पड़ा रहा महिला का शव, जांच शुरू

हैदराबाद, कुकटपल्ली के एक अपार्टमेंट में चार दिन तक महिला का शव फ्लैट के भीतर पड़े रहने का मामला सामने आया है। दुर्गंध फैलने के बाद पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। कुकटपल्ली क्षेत्र में एक महिला का शव चार दिनों तक फ्लैट के अंदर ही रखे जाने का अनोखा मामला प्रकाश में आया।

कमरे के भीतर से दुर्गंध फैलने के बाद अपार्टमेंट के लोगों ने शक होने पर पुलिस को सूचनी दी। बताया जाता है कि कुकटपल्ली पुलिस क्षेत्र के रामकृष्ण नगर स्थित श्री साई भारद्वाज अपार्टमेंट्स शैलजा (45) नामक महिला की गत शुक्रवार को बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी।
बताया जाता है कि परिजनों ने अंतिम संस्कार नहीं किया और शव को फ्लैट के भीतर ही रखा। समय बीतने के साथ अपार्टमेंट में तेज दुर्गंध फैलने लगी, जिससे चिंतित निवासियों ने आज सुबह पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए भेज दिया। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अंतिम संस्कार में देरी क्यों की गई और इसके पीछे क्या कारण थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



