महिला कल्याण-विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : गदवाल विजयलक्ष्मी

हैदराबाद, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम महापौर गदवाल विजयलक्ष्मी ने कहा कि राज्य सरकार महिला कल्याण और उनके समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। महापौर ने स्थानीय विधायक दानम नागेंद्र के साथ आज खैरताबाद विधानसभा क्षेत्र के बंजारा हिल्स में 29 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित महिला भवन के प्रथम तल का उद्घाटन किया। उन्होंने श्रीराम नगर में 2 करोड़ रुपये के बजट से प्रस्तावित चार माले के मल्टी-पर्पज़ आधुनिक कम्युनिटी हॉल का भी शुभारंभ किया।

महापौर गदवाल विजयलक्ष्मी ने कहा कि राज्य सरकार ने महिला कल्याण और विकास के लिए अनेक विकासात्मक कार्यक्रम शुरू किए हैं। जीएचएमसी ने पिछले पाँच वर्षों में सरकार के साथ समन्वय करते हुए महिलाओं के कल्याण हेतु कई प्रकार के कार्यक्रम चलाए हैं, जिससे महिलाओं को काफी लाभ हुआ है।

यह भी पढ़ें… सी.वी. आनंद ने लांच किया प्रॉसिक्यूशन डायरेक्टरेट में ई ऑफिस एप्लीकेशन

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button