साइबराबाद में होगा विश्वस्तरीय मॉडल रोड का विकास

हैदराबाद, नागरिक प्रशासन एवं शहरी विकास विभाग के विशेष मुख्य सचिव व साइबराबाद नगर निगम के विशेष अधिकारी जयेश रंजन ने सीएमसी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि साइबराबाद क्षेत्र में एक सड़क को विश्वस्तरीय मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाए।

जयेश रंजन एसएमसी की साधारण बैठक को अध्यक्ष के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस बैठक में सरकार के 99 दिवसीय प्रजा पालना प्रगति कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम स्वच्छता, स्वास्थ्य, महिला कल्याण, पर्यावरण संरक्षण, तालाबों की सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा सहित लगभग 25 प्रमुख विषयों पर केंद्रित रहेगा। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक सप्ताह एक विशेष थीम का चयन कर कार्य योजना के अनुसार गतिविधियां संचालित की जाएं।

यह भी पढ़ें… मंदिर, पर्यटन और संस्कृति विकास के लिए ऐक्शन प्लान : भट्टी विक्रमार्का

अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को वास्तविक रूप से चिह्नित करते हुए उनके समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार की जाए तथा 99 दिनों की अवधि समाप्त होने तक स्पष्ट और ठोस परिणाम प्राप्त किए जाएँ। शहरी विकास के तहत किसी एक प्रमुख सड़क का चयन कर उसे विश्वस्तरीय मॉडल रोड के रूप में विकसित करने का सुझाव दिया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, बेहतर स्ट्रीट लाइटिंग, आकर्षक पेंटिंग, हरित विकास, पैदल मार्ग, फव्वारे, वेंडिंग जोन तथा साइक्लिंग ट्रैक जैसी सुविधाओं के साथ उसे आदर्श रूप में विकसित किया जाए। सीएमसी आयुक्त जी. सृजना ने शहर की सड़कों के मध्य भाग (मीडियन) और कोनों-किनारों पर रंग-रोगन कर शहर की सुंदरता बढ़ाने का सुझाव दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button