विश्व उच्च रक्तचाप दिवस, बीपी ने बढ़ाई दिल की धड़कन : उपचार के लिए सही मेजरमेंट जरुरी

Ad

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस हर वर्ष 17 मई को मनाया जाता है। दरअसल आजकल की सभी बीमारियां खराब जीवनशैली से जुड़ी होती हैं, ऐसे में ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। ब्लड प्रेशर को मैनेज करने के लिए हमें लाइफ स्टाइल में सुधार करने की जरूरत होती है। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस 2025 की थीम, अपने रक्तचाप को सही तरीके से मापें, इसे नियंत्रित करें, लंबे समय तक जिएं रखी गई है।

इसका मतलब है कि नियमित और सटीक रक्तचाप माप के महत्व पर जोर देना आवश्यक है। डॉक्टर के मुताबिक, हाईपरटेंशन के सही प्रबंधन की आधारशिला ही सटीक रक्तचाप माप है। सही मेजरमेंट बीपी को जल्दी पहचानने, प्रभावी ढंग से मैनेज करने और जोखिमों से बचने में मदद करता है। चिकित्सकों ने सही मेजरमेंट के लिए बताया है, बीपी चेक करने से पहले मरीज को कम से कम 5 मिनट तक आराम करने दें। बीपी चेक करवाते समय बातचीत न करें और मरीज की पीठ तथा हाथ ठीक से टिके हों।

यह भी पढ़ें… भविष्य के महायोद्धा हैं ड्रोन!

बीपी जांच और भारत में हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति

दो या अधिक बार बीपी चेक करें और औसत माप निकालें। घर पर बीपी मापना भी फायदेमंद होता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों में हाई ब्लड प्रेशर के प्रति जागरूक करना है। इस बीमारी ने अब घर-घर दस्तक दे दी है जिस कारण इसे साइलेंट किलर भी कहा जाने लगा है। इसका कारण यह है कि कई बार बीपी के लक्षण शुरुआती चरणों में दिखाई नहीं देते हैं और यह धीरे-धीरे हार्ट, ब्रेन, किडनी एवं आंखों जैसे महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है।

भारत की बात करें तो हमारा देश आजकल बीमारियों के देश के रूप में अपनी पहचान बनाता जा रहा है। इनमें एक बीमारी बीपी या उच्च रक्तचाप की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक ताज़ा रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में करीब 20 करोड़ लोग हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं। इनमें से 37 प्रतिशत मरीजों को अपनी बीमारी के बारे में पता है और 30 प्रतिशत हाईब्लड प्रेशर के लिए इलाज ले रहे हैं। भारत में केवल 15 प्रतिशत मरीजों का ब्लड प्रेशर कंट्रोल में है।

ब्लड प्रेशर: बढ़ती समस्या और अधिक नमक का असर

यह बीमारी साइलेंट किलर के रूप में घर-घर में देखने को मिल रही है। आज के आधुनिक परिवेश में ब्लड प्रेशर के मरीजों की तादाद दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। दौड़-भाग भरी जिंदगी, फॉस्ट फूड और अनियमित दिनचर्या की वजह से आजकल बच्चे से बुजुर्ग तक हर उम्र के लोगों में बीपी की समस्या देखने को मिल रही है। और वैसे तो ब्लड प्रेशर की बीमारी मामूली सी लगती है लेकिन अगर इस पर काबू न पाया गया तो यह समस्या दिल की बीमारी, स्ट्रोक और किडनी की बीमारी का कारण भी बन सकती है।

Ad

ब्लड प्रेशर कम हो या ज्यादा दोनों ही ख़तरनाक होते हैं। इसलिए डॉक्टर द्वारा अक्सर यह सलाह दी जाती है की आप नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की जांच करवाते रहें। देश में ज्यादा नमक ने लोगों को दिल का और हाई ब्लडप्रेशर का मरीज बना दिया है। 25 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में भारत में नमक का औसत सेवन 10 ग्राम प्रतिदिन है।

जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक एक व्यक्ति को एक दिन में 5 ग्राम या उससे भी कम नमक खाना चाहिए। लेकिन भारतीय रोजाना डबल डोज में नमक खा रहे हैं, जिसमें पुरुष औसतन 11 ग्राम और महिलाएं 9 ग्राम नमक खा रही हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक ऐसे लोग जिनका ब्लड प्रेशर 140/90 से ज्यादा रहता है वो हाईब्लड प्रेशर के मरीज माने जाते हैं।

समय पर जागरूकता और इलाज से बचे असमय मौतें

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुमान के मुताबिक अगर 50 प्रतिशत लोगों को कंट्रोल ब्लड प्रेशर वाले दायरे में लाया जा सका तो 2023 से 2050 के बीच होने वाली 76 मिलियन यानी साढे सात करोड़ लोगों की असमय मौतों को टाला जा सकेगा। दुनिया भर में 12 करोड़ लोगों को स्ट्रोक से बचाया जा सकेगा। 8 करोड़ हार्ट अटैक टाले जा सकेंगे। तकरीबन 1 करोड़ 70 लाख हार्ट फेल होने से बचाए जा सकेंगे।

संगठन के अनुसार ऐसे लोग जो लाइफस्टाइल वाली बीमारियों की वजह से समय से पहले मौत के शिकार हो सकते हैं उनकी कुल अनुमानित संख्या 22 प्रतिशत है। इनमें 25 प्रतिशत पुरुष और 19 प्रतिशत महिलाएं होंगी। रिपोर्ट के मुताबिक 25 लाख 66 हजार लोग भारत में दिल की बीमारी के शिकार हो गए। जिनमें से 14 लाख 51 हज़ार पुरुष और 11 लाख 16 हज़ार महिलाए हैं।

-बाल मुकुन्द ओझा
-बाल मुकुन्द ओझा

बीपी के रोग से बचने के लिए जागरूकता के साथ समय पर उपचार जरुरी है। नमक कम खाएं, तंबाकू सहित सैचुरेटेड और ट्रांस फैट, शराब से बचें और नियमित रूप से फल और सब्जियां खाएं। इसके अलावा नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम भी काफी फायदेमंद होगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button