यादगिरिगुट्टा : हथौड़े से वार कर की पति की हत्या
यादाद्रि, यादगिरिगुट्टा ग्रामीण पुलिस थानांतर्गत मामूली विवाद में गुस्से में आकर पत्नी ने अपने पति की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुंडाला निवासी एम. भिक्षम (64) और उसकी पत्नी उप्पलम्मा (57) मजदूरी कर जीवनयापन करते थे। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच अक्सर घरेलू विवाद हो रहे थे। तड़के एक बार फिर किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते गंभीर झगड़े में बदल गई।
यह भी पढ़ें… संगारेड्डी एनएच-65 पर भीषण सड़क हादसा, 20 घायल
विवाद बढ़ने पर आवेश आकर पत्नी ने पास में रखा हथौड़ा उठाकर पति के सिर पर जोरदार वार कर दिया। चोट लगते ही भिक्षम मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा और खून से लथपथ हो गया। घटना के बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर आगे की जाँच कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



