यमलापल्ली आईटीएफ महिला ओपन डब्ल्यू100 बेंगलुरु के अगले दौर में पहुंचीं

बेंगलुरु, केपीबी ट्रस्ट आईटीएफ महिला ओपन डब्ल्यू100 बेंगलुरु 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकल और युगल दोनों वर्गों में मजबूती दिखाई। घरेलू सरजमीं पर खेलते हुए भारतीय टेनिस सितारों ने दमदार जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई और दर्शकों को उत्साहित कर दिया।

भारतीय खिलाड़ी सहजा यमलापल्ली ने केपीबी ट्रस्ट आईटीएफ महिला ओपन डब्ल्यू100 बेंगलुरु 2026 में मंगलवार को यहां कोरिया की डायोन बैक को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

यह भी पढ़े : चेन्नई ओपन में सिल्वा ने अपने करियर का पहला एटीपी खिताब जीता

यमलापल्ली ने  6-2, 1-6, 6-2 से जीत दर्ज की।दिन के दूसरे मुकाबले में भारत की अंकिता रैना और इंडोनेशिया की प्रीस्का माडेलीन की जोड़ी ने महिला युगल में पोलैंड की युयुना  पावलिको और भारत की वसंती शिंदे की जोड़ी पर 6-4, 6-1 से दमदार जीत दर्ज की। भारत की वाइल्ड कार्ड धारी खिलाड़ियों के मुकाबले में वैष्णवी अडकर ने श्रृति अहलावत को  6-1, 7-6 से हराया। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button