यशोदा हॉस्पिटल्स ने की 1,000 से ज़्यादा जटिल बड़ी रोबोटिक सर्जरी
हैदराबाद, यशोदा हॉस्पिटल्स, हाईटेक सिटी ने तेलुगु राज्यों में केवल एक वर्ष में 1,000 से ज्यादा बड़ी रोबोटिक सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी करने की उपलब्धि प्राप्त की। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में माधापुर की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रीति राज और यशोदा हॉस्पिटल्स के प्रबंध निदेशक डॉ. जी.एस. राव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे।

डीसीपी रीति राज ने कहा कि केवल एक साल में 1,000 से ज़्यादा सफल बड़ी रोबोटिक सर्जरी का ऐतिहासिक मील का पत्थर हासिल करना न स़िर्फ यशोदा हॉस्पिटल्स के लिए, बल्कि हैदराबाद, तेलंगाना और तेलुगु राज्यों के लिए गर्व की बात है।
यह भी पढ़े : 2.8 लाख से अधिक युवाओं ने ली कैंसर रोकथाम में योगदान की शपथ
यशोदा अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. जी.एस. राव ने कहा कि इस माइलस्टोन में 434 गायनेकोलॉजी और गायनेऑन्कोलॉजी सर्जरी, 310 जनरल, जीआई और एचपीबी प्रोसीजर, 177 यूरोलॉजी सर्जरी, 79 थोरेसिक सर्जरी और बहुत मुश्किल हेड एंड नेक रोबोटिक प्रोसीजर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह सभी बहुत सटीकता और बेहतरीन क्लीनिकल नतीजों के साथ किए गए हैं। यशोदा हॉस्पिटल्स ने नई टेक्नोलॉजी अपनाने, मरीज़ों की देखभाल और उन्हें सही लेवल पर लागू कर पहचान बनाई है। यशोदा हॉस्पिटल्स भारत में रोबोटिक सर्जरी कैटेगरी में टॉप पर है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



