यलो रिबन रन का आयोजन 8 मार्च को

हैदराबाद, एंडोमेट्रियोसिस फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा रविवार, 8 मार्च को गच्चीबावली स्थित टी-वर्क्स में यलो रिबन रन के तीसरे संस्करण का आयोजन किया जाएगा। 10के, 5के तथा 3के श्रेणियों में आयोजित होने वाली रन में 1500 से अधिक प्रतिभागी एंडोमेट्रियोसिस के प्रति जागरूकता का संदेश देंगे।

प्रेस क्लब में इस संदर्भ में आयोजित कार्यक्रम में यलो रिबन रन लोगो, टी-शर्ट और पदक लांच किए गए। अवसर पर एंडोमेट्रियोसिस फाउंडेशन इंडिया की संस्थापक डॉ. विमी बिंद्रा, सचिव डॉ. अर्चना रेड्डी, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी समिति सदस्य नेरेला शारदा तथा अभिनेत्री व सामाजिक कार्यकर्ता रश्मि गौतम ने एंडोमेट्रियोसिस को लेकर व्यापक जन-जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया। जानकारी देते हुए कहा गया कि एंडोमेट्रियोसिस फाउंडेशन ऑफ इंडिया की स्थापना जागरूकता के साथ विभिन्न हितधारकों, विशेष रूप से राज्य और केंद्र सरकार, चिकित्सा संस्थानों के साथ नेटवर्क बनाकर एंडोमेट्रियोसिस पीड़ितों के लिए सुलभ और किफायती चिकित्सा समाधान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी।

यह भी पढ़ें… फाल्गुन शुद्ध तेरस पर श्री कुलपाकजी जैन तीर्थ में उमड़े श्रद्धालु

भारत में 42 लाख से अधिक महिलाएँ एंडोमेट्रियोसिस से प्रभावित

डॉ. विमी बिंद्रा ने कहा कि भारत में 42 लाख से अधिक महिलाएँ इस स्वास्थ्य समस्या से प्रभावित हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानदंडों के अनुसार, चिकित्सक-मरीज का अनुपात 1:1000 होना चाहिए, लेकिन भारत में एंडोमेट्रियोसिस की देखभाल की वर्तमान स्थिति इस समस्या की गंभीरता को देखते हुए अपर्याप्त है। इस कड़ी में यलो रिबन रन का उद्देश्य जन-जागरूकता पैदा करना और नीति निर्माताओं से अनुसंधान एवं विकास में निवेश करने तथा एंडोमेट्रियोसिस से निपटने के लिए हितधारकों के साथ साझेदारी सुनिश्चित करने का आह्वान करना है। पिछले दो वर्षों में हैदराबाद में आयोजित रन में सभी हितधारकों से मिली प्रतिक्रिया से हम बेहद उत्साहित हैं।

नेरेला शारदा ने कहा कि मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में तेलंगाना सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्ध है। सरकार का मानना है कि महिलाओं का स्वास्थ्य परिवार और समुदाय की समृद्धि की नींव है। यलो रिबन की तरह अन्य पहलों से तेलंगाना की महिलाओं के लिए स्वस्थ और सशक्त भविष्य का निर्माण होगा। रश्मि गौतम ने कहा कि वह एंडोमेट्रियोसिस जागरूकता तथा महिलाओं को स्वास्थ्य की दिशा में सशक्त बनाने वाले फाउंडेशन के उद्देश्यों को प्राप्त करने में समर्थन प्रदान करेंगी।

जानकारी देते हुए बताया गया कि यलो रिबन रन में प्रतिभागिता हेतु nsleg https://fitniti.com/events/YellowRibbonRun2026 के माध्यम से पंजीकरण किया जा सकता है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button