हैदराबाद : सड़कों पर स्टंट करने वालों को सज्जनार ने दी चेतावनी

हैदराबाद, नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार ने बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए पीछे बैठने वाले और आस-पास से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों को खतरे में डालने के प्रति चेताया। सज्जनार ने कहा कि रील्स बनाने के लिए युवा सड़कों पर अजीबो-गरीब स्टंट कर स्वयं की और अन्य लोगों की जान को खतरे में डाल रहे हैं। थोड़ी-सी भी चूक होने पर जान जाने का खतरा रहता है।

सज्जनार ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए सड़कों पर हीरोगिरी करने वाले युवाओं को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि एक छोटी सी दुर्घटना युवाओं को जिन्दगी भर विकलांग बना सकती है। इतना ही नहीं, युवा अपनी वजह से दूसरों को भी खतरे में डाल सकते हैं। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर आज एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें दो युवा मोटरसाइकिल पर देर रात खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें… जन शिकायतों का हो शीघ्र समाधान : ई. वेंकटचारी

उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी वीडियो के माध्यम से दोनों युवाओं की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया पर लाइक्स पाने और हीरोगिरी करने के लिए सुनहरा भविष्य बर्बाद न करने की अपील की। उन्होंने चेताया कि इस प्रकार स्टंट करने वालों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button