जन शिकायतों का हो शीघ्र समाधान : ई. वेंकटचारी
हैदराबाद, हैदराबाद जिला राजस्व अधिकारी ई. वेंकटचारी ने कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रजावाणी कार्यक्रम में 466 शिकायती आवेदन प्राप्त किए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रजावाणी कायक्रम में कुल 466 शिकायती आवेदन प्राप्त किए गए। इनमें 322 मामले इंदिरम्मा आवास, 9 मामले डबल बेडरूम, 84 मामले पेंशन, 15 राजस्व सहित 36 मामले अन्य विभागों से संबंधित थे। अवसर पर ई. वेंकटचारी नेसंबंधित विभागों के अधिकारियों को विभिन्न मुद्दों पर लोगों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों की जाँच कर उनके तत्काल समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने विभागवार मुख्यमंत्री और कलेक्ट्रेट प्रजावाणी आवेदनों की अब तक की प्रगति की समीक्षा की।
यह भी पढ़ें… केवाईसी धोखाधड़ी पर सतर्कता जरूरी- नागी रेड्डी
ई. वेंकटचारी ने जानकारी देते हुए कहा कि इस माहराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तेलंगाना का दौरा करेगा। राज्य के इस दौरे का मुख्य उद्देश्यदिव्यांगों सहित एड्स और कुष्ठ रोगियों के लिए शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा करना है। इस कड़ी में आयोग द्वारा हैदराबाद जिले का निरीक्षण 16 फरवरी को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों को इन योजनाओं के कार्यान्वयन पर रिपोर्ट और सुझाव आदि पहले से ही तैयार करने चाहिए। अवसर पर आवास, स्वास्थ्य, राजस्व, विधि, उद्योग, जिला कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



