हैदराबाद विश्वविद्यालय परिसर से 50 लैपटॉप उड़ा ले गए चोर

हैदराबाद। शहर में चोरी की घटनाओं ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गच्चीबावली और रायदुर्गम थाना क्षेत्रों में अलग-अलग घटनाओं में चोरों ने हैदराबाद विश्वविद्यालय परिसर से 50 लैपटॉप और एक ज्वेलरी दुकान से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।

गच्चीबावली पुलिस थानांतर्गत हैदराबाद विश्वविद्यालय परिसर स्थित सी.आर. राव इंस्टीट्यूट में अज्ञात चोरों ने एक कक्षा की खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे 50 लैपटॉप समेटकर फरार हो गए। सुबह कर्मचारियों को कक्षा में ग्रिल टूटी और लैपटॉप गायब मिले, जिसके बाद विश्वविद्यालय सुरक्षा अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज में चोरों को लैपटॉप एक कार में लोड करते हुए देखा गया है। पुलिस संदिग्ध वाहन के नंबर और अन्य सुरागों के आधार पर जांच कर रही है।

रायदुर्गम में ज्वेलरी दुकान से लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चोरी

वहीं साइबराबाद के रायदुर्गम थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने सैयद ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के सोने और करीब दो किलो चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। बताया गया कि करीब पांच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया, जिसकी पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button