गोशामहल में 1 करोड़ 20 लाख रुपयों के विकास कार्यों का उद्घाटन

हैदराबाद, गोशामहल विधानसभा के गोशामहल संभाग में 1 करोड़ 20 लाख रुपयों की लागत से कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया।गोशामहल के पार्षद पी. लाल सिंह ने बताया कि गोशामहल संभाग में कुल 2 करोड़ रुपयों के विकास कार्यों को मंजूरी मिली थी। पहले चरण के तहत 6 फरवरी को 80 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया जा चुका है, आज दूसरे चरण के तहत 1 करोड़ 20 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया।

पार्षद ने बताया कि दूसरे चरण के तहत 11.40 लाख रुपये की लागत से कमाटीपुरा में सीसी रोड़ का उद्घाटन, नई बस्ती में 19.50 लाख रुपयों की लागत नई बस्ती, 11.50 लाख रुपयों की लागत से बुढ़े बाबा मंदिर, 5.20 लाख रुपये की लागत से झींगुर बस्ती, 5.20 लाख रुपयो की लागत से दालमंडी रोड़, 11.90 लाख रुपये की लागत से लालगिरजी महेशगिरजी गोस्वामी स्कूल के पास, 12.30 लाख रुपयों की लागत से देवी नगर सीसी रोड़ के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया।

उस तरह देवी नगर में 3 लाख रुपयों की लागत से स्ट्रॉम वाटर लाइन के विकास कार्यों आरंभ किए गए। इसके अलावा 2.40 लाख रुपयों की लागत से घोड़े की कब्र से संतोषी माता मंदिर रोड पर सीवरेज लाइन, 3.30 लाख रुपये की लागत से इमलिया बाग के पास सीवरेज लाइन, 4.25 लाख रुपये की लागत से मंगलहाट, 5.3 लाख रुपये की लागत से मोहन दास मठ, 4.75 लाख रुपये की लागत से देवी नगर में स्ट्रॉम वाटर के निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया गया। उन्होंने बताया कि इन निर्माण कार्यों के पूरा होने के बाद गोशामहल संभाग की लगभग 90 प्रतिशत समस्याएं खत्म हो जाएगी। अवसर पर पार्टी के नेता भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ेनामपल्ली व उप्पल में गांजे के मामले

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button