गोशामहल संभाग में 80 लाख रुपयों की लागत से विकास कार्यों का उद्घाटन
हैदराबाद, गोशामहल विधानसभा के गोशामहल संभाग में 80 लाख रुपयों की लागत से कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया। आज सुबह गोशामहल के पार्षद पी. लाल सिंह ने पार्षद बजट से फेज-1 के अंतर्गत 80 लाख रुपये की लागत से 11 विकास कार्यों का एक साथ उद्घाटन किया।
अवसर पर पार्षद लाल सिंह ने कहा कि गोशामहल डिवीजन में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है। सीसी सड़कों, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज और पाइपलाइन जैसे कार्यों से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
आज 7.5 लाख रुपये की लागत से पुरानापुल गांंधी प्रतिमा के पास सीसी रोड़ का उद्घाटन, बुद्धु सिंह बैठक गली में 5 लाख की लागत से सीसी रोड का उद्घाटन, 5.50 लाख की लागत से मिनी स्टेडियम के पास सीसी रोड एवं एसडब्ल्यूडी पाइपलाइन, 4.90 लाख रुपये की लागत से मछलीपुरा, बलराम गली, लोअर धूलपेट में वीडीसीसी रोड, 7.10 लाख रुपये की लागत से अंबेडकर नगर में सीसी रोड, 4.5 लाख रुपये की लागत से चंदनवाड़ी में सीसी रोड, लाल मैदान में 7.72 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड, ठाकुरवाड़ी में 5.75 लाख रुपये से सीसी रोड, शांति निकेतन लेन के पास सीसी रोडजुमेरात बाजार में 12 लाख की लागत से सीसी रोड एवं 450 एमएम एनवी पाइप के साथ स्टॉर्म वाटर ड्रेन, 7.93 लाख रुपये की लागत से चंदनवाड़ी, नागराज किराना स्टोर के पास सीसी रोड के निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया गया।

अवसर पर भाजपा नेता एडवोकेट राकेश सिंह, कमल सिंह, नटराज नामधारी, जुगल किशोर, विपिन, संदीपराज सिंह, जयपाल सिंह, मनजीत सिंह, अमरदीप सिंह, अक्षय साहू, प्रदीप सिंह, कैलाश सिंह, रवि सिंह के अलावा अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



