हैदराबाद में 12 एकड़ सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त
हैदराबाद , हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया और संपत्ति संरक्षण एजेंसी (हैद्रा) ने शमशाबाद के सर्वे नंबर 17 पर 12 एकड़ सरकारी भूमि को कब्जाधारियों से मुक्त कराया गया। हैद्रा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि पिछले कई वर्षों से संबंधित सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया गया था, यह भूमि लगभग 500 करोड़ रुपये की है, जिसे पहले इंटरमीडिएट एजुकेशन बोर्ड के लिए 2011 में राज्य सरकार द्वारा आवंटित किया गया था।
इसके बावजूद स्थानीय नेताओं के साथ एक कंस्ट्रक्शन कंपनी ने इसे अपने नाम करने का प्रयास किया और बोर्ड लगा कर कब्जा करने की भी कोशिश की।बताया गया कि स्थानीय लोगों द्वारा भेजे गए फोटोग्राफ और इंटरमीडिएट बोर्ड के अधिकारियों की शिकायत के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर व्यापक निरीक्षण किया।
यह भी पढ़े : बीआरएस ने नहीं किया सरकारी जमीनों को बचाने का प्रयास: भट्टी विक्रमार्का
राजस्व अधिकारियों से भी पुष्टि की गई कि शमशाबाद क्षेत्र में उक्त 12 एकड़ भूमि को सरकारी कब्जे में ले लिया।बताया गया कि 12 एकड़ भूमि में 1 एकड़ में बने घर, एक मंदिर व एक मस्जिद को संरक्षित करते हुए बाकी भूमि को कब्जेदारों से मुक्त कराया गया। अधिकारियों ने तत्काल क्षेत्र में बोर्ड भी स्थापित करते हुए सरकारी बोर्ड भी लगा दिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



