गाजा में इजराइल के हमलों में 12 लोगों की मौत

दीर अल-बलाह (गाजा पट्टी), गाजा में शनिवार तड़के इजराइल की ओर से किए गए हमलों में कम से कम 12 फलस्तीनियों की मौत हो गई। अस्पतालों के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अक्तूबर में संघर्ष रोकने के लिए हुए समझौते के बाद यह उन हमलों में से एक है, जिनमें सबसे अधिक मौतें हुई हैं। नासिर और शिफा अस्पतालों के अधिकारियों ने बताया कि इन हमलों में गाजा सिटी के एक अपार्टमेंट और खान यूनिस में एक शिविर को निशाना बनाया गया।

अधिकारियों ने कहा कि हमलों में मारे गए लोगों में दो अलग-अलग परिवारों की दो महिलाएं और छह बच्चे शामिल हैं। इजराइल की सेना की ओर से इन हमलों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। (भाषा)

यह भी पढे़: गाजा पर कब्जा नहीं करना चाहता इजराइल : नेतन्याहू

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button