बेगमपेट में वृद्धा के घर से 30 तोला सोना चोरी

हैदराबाद, बेगमपेट थाना परिधि के अंतर्गत एक वृद्धा के शिवरात्रि के अवसर पर अपनी पुत्री के घर जाकर वापस लौटने तक चोरों ने उसके घर से 30 तोला सोने के आभूषण, दो किलो चाँदी और 50 हजार रुपये की चोरी कर ली। पुलिस ने बताया कि श्यामलाल बिल्डिंग, बेगमपेट निवासी 64 वर्षीय बी. अनुराधा रविवार को शिवरात्रि पर्व के चलते उप्पल निवासी अपनी पुत्री के घर गई हुई थी। आज सुबह उसके वापस लौटने तक चोरों ने उसके घर के दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और अलमारी के ताले तोड़कर सोने-चाँदी के आभूषण और 50 हजार रुपये की नकदी चुरा ली।

अनुराधा की शिकायत पर घटनास्थल पर पहुँचे बेगमपेट के गुप्तचर इंस्पेक्टर बी. सैदुलू ने घटनास्थल की क्लूस टीम के जरिए बारीकी से छानबीन करवाई। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसी टीवी कैमरों की वीडियो फुटेज के आधार पर जाँच-पड़ताल कर चोरों की पहचान करने का पुलिस प्रयास कर रही है। पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें… चार दिन फ्लैट में पड़ा रहा महिला का शव, जांच शुरू

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button