हैदराबाद में 37 साइबर अपराधी गिरफ्तार, ₹71 लाख रिफंड

हैदराबाद, हैदराबाद की साइबर क्राइम पुलिस ने जनवरी माह में साइबर धोखाधड़ी से संबंधित 117 मामले दर्ज करते हुए 37 अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के विशेष ऑपरेशनों के तहत देश के 7 राज्यों से जुड़े 37 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर 26 मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं एसआईटी) एम. श्रीनिवासुलुस ने बताया कि जनवरी माह में दर्ज मामलों में 15 मामले निवेश फ्रॉड, 2 डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया अपराध के 4 मामले, बिजनेस धोखाधड़ी व गेमिंग धोखेबाजी का एक-एक मामला, नौकरी के नाम पर जालसाजी के 3 मामले शामिल है। इन मामलों में त्वरित और तकनीकी कार्रवाई से 71,91,371 की राशि पीड़ितों को रिफंड कराई गई।

अधिकारी ने बताया कि जांच में गिरफ्तार आरोपियों द्वारा देश भर में 86 अन्य साइबर अपराध मामलों में भी शामिल होने का पता चला। उनके बैंक खातों में करीब 65 करोड़ के लेन–देन दर्ज पाए गए। आरोपियों के पास से 26 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 79 सिम कार्ड, 62 डेबिट कार्ड, 57 चेक बुक, 15 फर्जी स्टांप, 8 क्यूआर कोड स्कैनर भी जब्त किए गए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button