40वाँ डीएई खेल और सांस्कृतिक मीट फुटबॉल टूर्नामेंट आरंभ

हैदराबाद, न्यूक्लीयर फ्यूल कॉम्प्लेक्स (एनएफसी) द्वारा मिल्खा सिंह क्रीड़ा प्रांगण, डीएई कॉलोनी, हैदराबाद में 40वें डीएई खेल और सांस्कृतिक मीट फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, देशभर से परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) के विभिन्न संस्थानों की आठ टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट का उद्देश्य कर्मचारियों के मध्य खेल भावना, टीम वर्क और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना है।

साथ ही डीएई इकाइयों में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देना है। मुख्य अभियंता और उप मुख्य कार्यकारी डी. श्रीधर ने सभी खिलाड़ियों और लोगों का स्वागत किया। फुटबॉल टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप में राजा रमन्ना चेयर, डीएई और पूर्व अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी, एनएफसी डॉ. दिनेश श्रीवास्तव उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें… बॉयज़ टाउन हाई स्कूल में चौथी एलुमनाई मीट, विरासत और एकता का उत्सव

अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी डॉ. कोमल कपूर ने औपचारिक रूप से टूर्नामेंट प्रारंभ होने की घोषण की। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली के महत्व और कर्मचारियों के बीच खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उद्घाटन समारोह में एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल, हैदराबाद के छात्रों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। टूर्नामेंट में फेयर प्ले और प्रोफेशनल स्टैंडर्ड्स के लिए तेलंगाना फुटबॉल असोसिएशन के अधिकारियों की देखरेख में मैच आयोजित किए गए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button