छठे सैम्युअल वसंत कुमार मेमोरियल बास्केटबाल टूर्नामेंट : सनतनगर ने विक्ट्री को हराया

हैदराबाद, सनतनगर प्ले ग्राउंड की बास्केटबाल टीम ने विक्ट्री प्ले ग्राउंड की टीम को 96-63 के अंतर से छठे सैम्युअल वसंत कुमार मेमोरियल बास्केटबाल टूर्नामेंट के लीग चरण के आखिरी मैच में हराया। यहाँ सिकंदराबाद वाईएमसीए बास्केटबाल मैदान में जारी टूर्नामेंट के लीग चरण के आखिरी मैच में सनतनगर की टीम ने विक्ट्री प्ले ग्राउंड को 33 अंकों के अंतर से मात दी। हालाँकि शुरुआती क्वार्टर में दोनों टीमों ने थ्री प्वाइंटरों की भरमार लगा दी।

विक्ट्री प्ले ग्राउंड की टीम पहले क्वार्टर में थ्री प्वाइंटरों के सहारे 28-25 से बढ़त बना ली थी, लेकिन दूसरे क्वार्टर में सनतनगर की अनुभवि टीम ने उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए थ्री प्वाइंटरों की बरसात कर 25 अंक बटोरे और हॉफ टाइम तक 53-36 से बढ़त बना ली। हॉफ टाइम के पश्चात सनतनगर की टीम ने तेजतर्रार खेल का प्रदर्शन जारी रखते हुए दोनों क्वार्टरों में बढ़त बनाकर 96-63 से मैच अपने वश में कर लिया। सनतनगर की ओर से सुदर्शन ने सर्वाधिक 33, तेजेन्दर ने 28, निखिल ने 19, जासिम ने 12 अंक बनाए। विक्ट्री की ओर से श्रीकांत ने 17, श्लोक ने 14, भालू ने 12, वम्शी ने 12 बास्केट किए। (सी. सुधाकर)

यह भी पढ़ें… युवराज का रिकॉर्ड शतक, कनाडा के चार विकेट पर 173 रन

Exit mobile version