हैदराबाद में हुआ भव्य कवि सम्मेलन : साहित्यिक संवाद की ओर एक कदम
हैदराबाद, प्रदर्शनी सोसाइटी द्वारा नगर की साहित्यिक संस्था साँझ के साथी के सौजन्य से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन के संयोजक अनिल स्वरूप मिश्रा (भूतपूर्व उपाध्यक्ष – प्रदर्शनी सोसाइटी) ने अपने उद्बोधन में कहा कि समिति के सम्मानीय सदस्य स्व. ब्रह्मदत्त मिश्रा (पंडित जी) के प्रयासों से इसकी शुरुआत हुई थी, जिसमें पहले कवि सम्मेलन से अब तक कवि वेणुगोपाल भट्टड़ का स्नेहिल सहयोग हमें प्राप्त होता रहा है।




अवसर पर साँझ के साथी की सदस्या डॉ. अहिल्या मिश्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। अवसर पर प्रदर्शनी सोसाइटी के उपाध्यक्ष आर. सुकेश रेड्डी ने कहा कि मोबाइल कल्चर के जमाने में इस तरह के आयोजन की विशेष रूप से आवश्यकता है, जिससे स्वस्थ साहित्यिक मनोरंजन एवं सामाजिक चेतना को जागृत रखा जा सके। बी.एन. राजेश्वर (सेक्रेटरी) ने कवियों के लेखन की सराहना करते हुए एक कहावत जहां न पहुंचे रवि, वहां पहुंचे कवि का उल्लेख किया।
यह भी पढ़ें… केसीआर और रेवंत रेड्डी ‘मीर जाफर’ : आशीष शेल्लार
अवसर पर डॉ. एन. संजीव कुमार (कोषाध्यक्ष), मुक्येर हैदर (कन्वीनर-कल्चरल प्रोग्राम कमेटी) एवं कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल कुमार वाजपेयी द्वारा कविगण – नरेन्द्र राय, वेणुगोपाल भट्टड़, पं. रामकृष्ण पाण्डेय, डॉ. ऋषभदेव शर्मा, साँझ के साथी के अध्यक्ष अजित गुप्ता का शॉल एवं पुष्पगुच्छ द्वारा सम्मान किया गया। पं. रामकृष्ण पाण्डेय के संचालन में ज्योतिनारायण, डॉ. राजीव सिंह, प्रवीण प्रणव, आशा मिश्रा, अंजनी कुमार गोयल, शिल्पी भटनागर, शोभा देशपांडे, नन्दगोपाल भट्टड़, डॉ. ऋषभदेव शर्मा, अजित गुप्ता, नरेन्द्र राय, वेणुगोपाल भट्टड़ ने काव्य पाठ किया। इस मौके पर डॉ. ऋषभदेव शर्मा का 70वाँ जन्मदिन भी मनाया गया। कवि सम्मेलन के संयोजक अनिल स्वरूप मिश्रा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



