एआई वैश्विक शिखर सम्मेलन: गुतारेस ने भारत की नेतृत्व भूमिका की प्रशंसा की

संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने कृत्रिम मेधा पर आगामी वैश्विक शिखर सम्मेलन का नेतृत्व भारत द्वारा किए जाने की प्रशंसा की और कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक ‘अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दा’ है और वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है।

फ्रांस एआई एक्शन समिट’ में इस शिखर सम्मेलन की घोषणा की

महासचिव गुतारेस 19-20 फरवरी को नयी दिल्ली में आयोजित होने वाले ‘इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट’ 2026 में भाग लेने के लिए भारत जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘फ्रांस एआई एक्शन समिट’ में इस शिखर सम्मेलन की घोषणा की थी जो ‘ग्लोबल साउथ’ में आयोजित होने वाला पहला वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन होगा और ‘जन, धरती और प्रगति’ के सिद्धांतों पर केंद्रित होगा।

बुधवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में पीटीआई की ओर से शिखर सम्मेलन से संबंधित प्रश्न किए जाने पर गुतारेस ने कहा, ‘‘मैं वहां मौजूद रहूंगा। मुझे इस बैठक में भाग लेने का अवसर मिलने से बेहद खुशी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना ​​है कि आज कृत्रिम मेधा अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दा है और हमारे समय की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। इसलिए यह बहुत ज़रूरी है कि देश साथ आएं और इस पर चर्चा करें।’’ संरा प्रमुख ने कहा, ‘‘ मैं इस शिखर सम्मेलन का नेतृत्व संभालने के लिए भारत की सराहना करता हूं।’’ (भाषा)

यह भी पढ़ेकांग्रेस ‘वीबी-जी राम जी’ अधिनियम को लेकर सियासी बयान बाजी भाजपा

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button