मर्सिडीज-बेंज ईक्यूएस सेलिब्रेशन एडिशन भारत में लॉन्च

जर्मन लग्जरी ऑटोमेकर मर्सिडीज-बेंज ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार लाइनअप को और भी प्रीमियम बनाते हुए फ्लैगशिप ईक्यूएस एसयूवी का नया सेलिब्रेशन एडिशन पेश किया है। यह एडिशन शानदार डिजाइन, स्पोर्टी एएमजी अपग्रेड और बेहतरीन इंटीरियर फीचर्स के साथ ग्राहकों को लग्जरी इलेक्ट्रिक ड्राइव का अनुभव देता है।

जर्मन लग्जरी कार मेकर मर्सिडीज-बेंज ने भारत में अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी ईक्यूएस का नया सेलिब्रेशन एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी ने इसके 5 सीटर वर्जन की कीमत 1.34 करोड़ और 7 सीटर वर्जन की कीमत 1.48 करोड़ (एक्स-शोरूम) रखी है। इसमें अब एएमजी लाइन के स्पोर्टी फ्रंट और रियर बंपर दिए गए हैं, साथ ही कार में 21 इंच के बड़े एएमजी स्पेसिफिकेशन वाले अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जो इसे रोड पर एक दमदार प्रेजेंस देते हैं।

यह भी पढ़े: महिंद्रा थार रॉक्स स्टार एडिशन भारत में लॉन्च, नया प्रीमियम लुक

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button