वीवो एक्स200टी : 100x जूम और दमदार बैटरी के साथ लॉन्च
वीवो ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपने प्रीमियम सेगमेंट में नया धमाका करते हुए वीवो एक्स200टी लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में उन्नत कैमरा तकनीक, पावरफुल प्रोसेसर और लंबी बैटरी लाइफ जैसी फीचर्स दी गई हैं, जो इसे फोटोग्राफी और परफॉर्मेंस के शौकीनों के लिए एक आदर्श विकल्प बनाती हैं।
वीवो ने भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन वीवो एक्स200टी लॉन्च कर दिया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 100एक्स डिजिटल जूम वाला पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, मीडियाटेक डायमेंसिटी 9400 प्लस प्रोसेसर और 6200एमएएच की बड़ी बैटरी है।
यह भी पढ़े: वीवो टी4 लाइट (नया उत्पाद)
यह इस सीरीज का चौथा मॉडल है। वीवो एक्स200टी को दो स्टोरेज वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके 256जीबी मैमोरी वैरिएंट की कीमत 59,999 रुपये और 512जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 69,999 रुपये रखी गई है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



