हैदराबाद तीन नगर निगमों में विभाजित

हैदराबाद, हाल ही में देश के सबसे बड़े शहरी निकाय के रूप में विस्तारित हैदराबाद शहर को सरकार ने तीन स्वतंत्र नगर निगमों में विभाजित कर दिया है। विस्तारित जीएचएमसी के अलावा अब साइबराबाद और मल्काजगिरी नगर निगम नये शहरी निकाय होंगे। तीन अलग-अलग सरकारी आदेशों के माध्यम से तेलंगाना सरकार ने एक महत्वपूर्ण, किंतु अपेक्षित प्रशासनिक पुनर्गठन की घोषणा की। इसके तहत हाल ही में पुनर्गठित जीएचएमसी को तीन स्वतंत्र नगर निगमों में बांटा गया है।

साइबराबाद, मल्काजगिरी और पुनर्गठित जीएचएमसी

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, हैदराबाद में नवगठित तीनों निगमों में प्रत्येक नगर निगम एक पृथक निगम के रूप में कार्य करेगा, जिसे स्थायी उत्तराधिकार और सामान्य मुहर प्राप्त होगी। हैदराबाद आउटर रिंग रोड के भीतर के क्षेत्र में अब तीन नागरिक निकाय कार्य करेंगे। साइबराबाद नगर निगम में सेरिलिंगमपल्ली, कुकटपल्ली और कुतुबुल्लापुर ज़ोन शामिल होंगे। मल्काजगिरी नगर निगम में मलकाजगिरी, उप्पल और एल.बी. नगर ज़ोन शामिल होंगे। पुनर्गठित ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी)में शमशाबाद, राजेंदर नगर, चारमीनार, गोलकोंडा, खैरताबाद और सिकंदराबाद ज़ोन शामिल किए गए हैं।

जयेश रंजन होंगे तीनों निगमों के विशेष अधिकारी

सरकार ने एक अलग सरकारी आदेश के तहत आर.वी. कर्णन को ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के आयुक्त पद पर यथावत बनाए रखा गया है, जबकि अतिरिक्त आयुक्त के रूप में हाल ही में नियुक्त जी. सृजना साइबराबाद नगर निगम तथा टी. विनय कृष्णा रेड्डी को मलकाजगिरी नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। प्रत्येक नवगठित नगर निगम एक स्वतंत्र संस्था के रूप में कार्य करेगा और एमसीएच 1955 के प्रावधानों के तहत संचालित होगा।

महानगरीय क्षेत्र एवं शहरी विकास विभाग के विशेष मुख्य सचिव जयेश रंजन ने पुनर्गठन आदेश पर हस्ताक्षर किए, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया। एक अन्य सरकारी आदेश के तहत मुख्य सचिव के. रामकृष्णा राव द्वारा हस्ताक्षरित आदेश में जयेश रंजन को तीनों नगर निगमों का विशेष अधिकारी भी नियुक्त किया गया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button