काचीगुड़ा में हुए 32 करोड़ के विकास कार्य : कॉर्पोरेटर
हैदराबाद, कॉर्पोरेटर कन्ने उमा रमेश यादव ने बताया कि पिछले पाँच वर्षों के शासन में काचीगुड़ा डिवीजन में 32 करोड़ रुपये के साथ कई विकास कार्यक्रम चलाए गए हैं। बुधवार को निंबोलीअड्डा स्थित भाजपा डिवीजन कार्यालय में आयोजित मीडिया बैठक में उन्होंने बताया कि डिवीजन के विकास के लिए और 5 करोड़ रुपये तक के प्रस्ताव बनाकर अधिकारियों और सरकार को भेजे गए हैं।
कॉर्पोरेटर ने अधिकारियों से अनुरोध किया कि नारायणगुड़ा चौराहे पर मॉडल मार्केट का निर्माण पूरा हो गया है, अत जल्द मार्केट को शुरू कर जनता और व्यापारियों के लिए उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सिकंदराबाद सांसद, केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, अंबरपेट विधायक कालेरु वेंकटेश, विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर डिवीजन को हर तरह से विकसित किया गया है।
कॉर्पोरेटर ने बताया कि जनता के लिए मुख्य रूप से सीसी रोड, बीटी रोड, पीने का पानी, ड्रेनेज, वर्षा जल पाइपलाइनों का निर्माण किया गया है और आवश्यक स्थानों पर पॉवर बोरवेल स्थापित किए गए हैं। अवसर पर उन्होंने पिछले पाँच वर्षों से सहयोग करने वाली जनता, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने जनता से अनुरोध किया कि भविष्य में और अधिक सेवा करने का अवसर प्रदान किया जाए।
यह भी पढ़ें… महाशिवरात्रि पर नंदी पूजा का आह्वान, गोवंश संरक्षण पर जोर
कार्यक्रम में भाजपा राज्य परिषद सदस्य सुभाष पटेल, काचीगुड़ा डिवीजन अध्यक्ष तंगेदिपल्ली बलवीर, महासचिव आर. संतोष, श्रीराम साईकुमार, वासु, बी. भीमराज, एस. रवि यादव, एस. अरविंद, मल्लिकार्जुन आदि ने भाग लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



