आकाशवाणी केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी में कुछ नहीं मिला

हैदराबाद, नगर स्थित आकाशवाणी (ऑल इंडिया रेडियो) केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया। ईमेल के जरिए मिली इस धमकी में दावा किया गया था कि परिसर में 13 केमिकल बम लगाए गए हैं, जिससे जल्द ही विस्फोट किया जाएगा।
ईमेल पर नजर पडते ही आकाशवाणी अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
सुरक्षा एजेंसियों ने हर हिस्से की बारीकी से जांच की, तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार का विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने बताया कि धमकी भरा ईमेल भेजने वाले की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। घटना के बाद कुछ समय के लिए परिसर में तनाव का माहौल रहा, लेकिन स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



