उप्पल स्टेडियम में आईपीएल मैचों के लिए यातायात की व्यवस्था में बदलाव
हैदराबाद, मल्काजगिरी की ट्रैफिक पुलिस ने उप्पल स्थित राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुकाबलों को लेकर स्टेडियम के आसपास के रास्तों में फेरबदल की घोषणा की। ट्रैफिक पुलिस द्वारा बताया गया कि स्टेडियम अब 13, 18, 21 अप्रैल और 3, 6, 22 मई को कुल सात मैच आयोजित किए जाएंगे। पहले मुकाबले में 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी, जिसके चलते भारी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है।
ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि मैच के दिन विशेष रूप से भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। जिसके तहत घटकेसर से उप्पल आने वाले भारी वाहन मेहफिल होटल के पास एचएमडीए, उप्पल भाग्यता से नागोले–एलबी नगर की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से व्यवस्था संभालने में सहयोग की अपील की
एलबी नगर से उप्पल आने वाले वाहन नागोल मेट्रो स्टेशन यू-टर्न से बोडुप्पल–चेंगीचेर्ला होते हुए चेर्लापल्ली या घटकेसर की ओर भेजे जाएंगे। तारनाका से आने वाले भारी वाहन हब्सीगुड़ा एक्स रोड से नाचारम–एनएफसी रोटरी होते हुए आगे बढ़ेंगे। रामंतापुर से आने वाले वाहनों को स्ट्रीट नंबर-8 से हब्सीगुड़ा–नाचारम मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।
वरंगल से हैदराबाद आने वाले वाहन घटकेसर से आउटर रिंग रोड (ओआरआर) लेकर अब्दुल्लापुरमेट, एलबी नगर, दिलसुखनगर मार्ग के जरिए आगे का रास्ता तय करेंगे।
मैच के दौरान पार्किंग स्टेडियम के बाहर 500 मीटर के दायरे में आम दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी। जबकि स्टेडियम के अंदर केवल वीवीआईपी/वीआईपी पास धारकों के लिए पार्किंग रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से व्यवस्था संभालने में सहयोग की अपील की।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



