हैदराबाद : संदेह के चलते नाबालिग को जिन्दा जलाया

Ad

हैदराबाद, साइबराबाद के कुकटपल्ली थाना परिधि में एक व्यक्ति ने संदेह के चलते 16 वर्षीय बालक की जिन्दा जलाकर हत्या कर दी।

कुकटपल्ली पुलिस इंस्पेक्टर के.वी. सुब्बा राव ने बताया कि मूलतः नागरकर्नूल ज़िला, कोडेरु ग्राम निवासी पिल्ली स्वामी कुछ वर्ष पूर्व अपने परिवार के साथ रोजगार की तलाश में हैदराबाद आ गया था। वह हबीबनगर अंजय्या नगर, मूसापेट में रहते हुए मजदूरी कर रहा था। उसका पुत्र पिल्ल मल्लेश (16) मजदूरी करते हुए अपने पिता का हाथ बंटा रहा था। अक्सर वह उसी बस्ती में रहने वाले अपने दोस्त उदय चरण के घर जाया करता था। उदय चरण के पिता शिवकृष्णा को संदेह हो गया कि मल्लेश उसके घर उसकी पुत्री श्राव्या के लिए आ रहा है।

Ad

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, आरोपी फरार

शिवकृष्णा को मल्लेश के अपने घर बार-बार पसंद नहीं था और संदेह के चलते उसने मल्लेश को रास्ते से हटाने की ठान ली। शिवकृष्णा ने सोची-समझी साजिश के तहत मल्लेश की हत्या करने के लिए अपने घर में प्लास्टिक के कैन में 5 लीटर पेट्रोल लाकर रख लिया था। गत 31 मार्च की रात को पिल्ली स्वामी व अन्य मजदूरों के परिवार श्रीशैलम जा रहे थे। इस कारण रात 11 बजे मल्लेश पॉवर बैंक लेने के लिए अपने दोस्त उदय चरण के घर गया। इतनी रात मल्लेश को घर आए देख शिवकृष्णा का संदेह और गहरा गया। उसने मल्लेश को पकड़ लिया और पेट्रोल की कैन के साथ मल्लेश को लेकर उसकी बस्ती में गया और सभी के सामने झगड़ा किया। झगड़े के दौरान उसने मल्लेश पर कैन से पेट्रोल उंडेल दिया।

इस दौरान पार्वतम्मा नामक एक महिला उसे बचाने के लिए बीच में आई, जिस कारण पार्वतम्मा के पैरों पर भी पेट्रोल गिर गया। वहीं पास में मजदूर चूल्हे पर खाना बना रहे थे और जलते हुए चूल्हे से पेट्रोल ने आग पकड़ ली। इस घटना में मल्लेश के दोनों हाथ, दोनों पैर, सीना और पेट बुरी तरह से झुलस गए। इस घटना में पार्वतम्मा के पैर भी झुलस गए। मल्लेश और पार्वतम्मा को उस्मानिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहाँ उपचार के दौरान आज सुबह मल्लेश ने दम तोड़ दिया। पिल्ली स्वामी की शिकायत पर कुकटपल्ली पुलिस मामला दर्ज कर फरार मल्लेश की तलाश कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button