अग्रवाल समाज रिकाबगंज कार्यकारिणी ने की बैठक
हैदराबाद, अग्रवाल समाज रिकाबगंज शाखा की कार्यकारिणी बैठक होटल राजधानी में आयोजित की गई। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सर्वप्रथम अध्यक्ष जितेन्द्र मित्तल ने महाराजा अग्रसेन जी को नमन करते हुए उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। मंत्री सुनील कुमार अग्रवाल ने गत कार्यकारिणी बैठक के अंश पढ़ कर सुनाये, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
इसके बाद कोषाध्यक्ष विनोद जैन ने वर्ष 2025-26 के आय-व्यय का व्योरा पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। इसके बाद साधारण सभा के आयोजन पर चर्चा की गई तथा निर्णय लिया गया कि चूंकि इस वर्ष चुनाव नहीं है, अतः साधारण सभा सावन की सैर के साथ आयोजित किया जाएगा।
इसके बाद केंद्रीय समिति में हो रही घटनाओं पर गहन विचार किया गया और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गुटबाजी से दूर रहकर समाज हित में संवैधानिक रूप से लिये गए हर निर्णय का साथ और सहयोग देना है। हम समाज हित के हर कार्य का तहेदिल से समर्थन करेंगे। शाखा की ओर से अग्रबन्धुओं से अनुरोध किया गया कि अपने सभी निर्णय सोच समझकर बिना उन्माद में आये और समाजहित को सर्वोपरि रखकर लें।
यह भी पढ़े: महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति बैठक
संयुक्त मंत्री राजेन्द्र भालवाले के धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा सम्पन्न हुई। बैठक में शाखाध्यक्ष जितेंद्र मित्तल, उपाध्यक्ष राजेश बगड़िया, मंत्री सुनील कुमार अग्रवाल, सहमंत्री राजेन्द्र कुमार अगरवाल, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार जैन, केंद्रीय समिति सदस्य अशोक बंसल, निवर्तमान अध्यक्ष बजरंग लाल भालवाले, परामर्शदाता महेंद्र अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य दीपक अग्रवाल, विष्णु मोदी, सुनील सिंघल, रमेशचंद्र अग्रवाल, अशोक कुमार, रविन्द्र अगरवाल, राहुल कुमार अग्रवाल, विजय कुमार नारनोली और संतोष गुप्ता की उपस्थिति थी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






