टीजीएसआरटीसी जेएसी का हड़ताल हेतु तैयार रहने का आह्वान

Ad

हैदराबाद, तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) ने कर्मचारियों से हड़ताल के लिए तैयार रहने का आह्वान किया है। उल्लेखनीय है कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर टीजीएसआरटीसी जेएसी द्वारा आगामी 22 अप्रैल से हड़ताल की घोषणा की गई।

आज करीमनगर-1 और 2 डिपो में मध्याह्न भोजन के दौरान आयोजित गेट मीटिंग्स में भाग लेते हुए जेएसी के उपाध्यक्ष थॉमस रेड्डी ने कहा कि सभी कर्मचारी यूनियन से ऊपर उठकर हड़ताल में शामिल हों और इसे सफल बनाएं।

Ad

यह भी पढ़े : मुस्लिम आरक्षण देने से मना करने पर महिला बिल का विरोध : रामचंदर

थॉमस रेड्डी ने कर्मचारियों को प्रबंधन के किसी भी दबाव में न आने की सलाह दी। सभा में जेएसी जिला अध्यक्ष एमपी रेड्डी, उपाध्यक्ष के. कोमरय्या, शंकर रेड्डी, एआईटीयूसी के नेता सामय्या, कालीदास, बी. महेश्वर व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button