केरल : पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में 13 मरे

Ad

त्रिशूर, केरल में त्रिशूर जिले के मुंडाथिकोड में मंगलवार को पटाखा बनाने वाली एक इकाई में विस्फोट होने से 13 लोगों की मौत हो गई और कई लोग झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के समय घटनास्थल पर करीब 40 लोगों के मौजूद होने की संभावना है। हादसे में कई लोग झुलस गए और इनमें से कई की हालत गंभीर है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Ad

यह भी पढ़ें… अडाणी पावर ने परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में संचालन के लिए एक इकाई गठित की

अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा एक शेड में हुआ जहाँ मंदिर देवस्वओम की ओर से त्रिशूर पूरम पर्व के लिए पटाखें तैयार किए जा रहे थे। त्रिशूर पूरम पर्व 26 अप्रैल को है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button