पुराने शहर में मेट्रो के लिए अधिग्रहण तेज़ करने के निर्देश

हैदराबाद, मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुराने शहर में मेट्रो रेल के काम के लिए ज़रूरी बाकी भूमि के अधिग्रहण का काम तेज़ी से पूरा करें।
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने उच्च अधिकारियों के साथ हैदराबाद मेट्रो रेल के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि चंद्रयानगुट्टा तक मेट्रो रेल का काम सिर्फ दो साल के भीतर पूरा किया जाए। इस दौरान मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण की मंज़ूरी और बहादुरपुरा में हाई-स्पीड कॉरिडोर तक मेट्रो लाइन के प्रस्तावित विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई।
यह भी पढ़ें… निवेश से संबंधित भूमि अधिग्रहण तेज़ करने के निर्देश दिए रेवंत ने
बैठक में राज्य के मुख्य सचिव रामकृष्णा राव, विशेष मुख्य सचिव जयेश रंजन और मेट्रो सलाहकार एन.वी.एस. रेड्डी उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





