विशाल गोल्ड एवं डायमंड ज्वेलरी के मैजिकल ऑफर में उमड़ी ग्राहकों की भीड़

Ad

हैदराबाद, सोने-हीरे के आभूषणों के लिए नगरत्रय में मशहूर विशाल गोल्ड एवं डायमंड ज्वेलरी द्वारा अक्षय तृतीया पर आयोजित तीन दिवसीय मैजिकल ऑफर का लोगों ने बड़ी संख्या में लाभ उठाया।

विशाल गोल्ड एवं डायमंड के उदय राठी ने बताया कि अक्षय तृतीया ऑफर जादुई था। लगभग कास्ट टू कास्ट रहा। इसमें हम गोल्ड पर क्या वेस्टेज ले रहे हैं, डायमंड की ज्वेलरी पर क्या मेकिंग ले रहे हैं, सीजेड पर क्या मैकिंग ले रहे हैं, 18 कैरेट गोल्ड किसे कहते हैं, रेट कितने लगे हीरे के भाव बीवीईएस क्वालिटी के भाव क्या रहने चाहिए, कौन से हीरे के भाव क्या होने चाहिए, इस तरह हर चीज विवरण के साथ लिखकर रखी गयी।

यह भी पढ़ें…हॉलमार्क और शुद्धता को जाँचें उपभोक्ता : बीआईएस

Ad

ग्राहकों ने पारदर्शी दामों पर जताई खुशी

इसे ग्राहक देखकर काफी उत्साहित रहे। उन्हें लगा कि चीज के दामों को लेकर कौन इतना ओपन हो सकता है। ग्राहकों ने महसूस किया कि जो भी चीज ले रहे हैं उनके बारे में सभी बता दिया गया है। हमारी खुद की फैक्ट्री खुद की मैन्युफैक्चरिंग है। हम सीधे ग्राहक को जिस भाव में दे सकते हैं, वह अन्य कोई नहीं दे सकता। बीच की कोई कास्टिंग नहीं है। उन्होंने कहा कि जो आभूषण अबकी बार क्वालिटी एवं क्वांटिटी में प्रस्तुत किए गए, वह गत वर्ष की तुलना में डबल से भी ज्यादा थे। इसके अलावा गत वर्ष और इस वर्ष के सोने के भाव में डबल का फर्क आ गया। उसके बावजूद बहुत अच्छा रिस्पॉन्स आया।

हमने नहीं सोचा था कि ग्राहकों का रिस्पॉन्स इतना अधिक होगा। गत वर्ष की तुलना में कम से कम तीन गुना ग्राहकों का रिस्पॉन्स आया। जितने भी ग्राहक आए, सभी हँसी खुशी चीज लेकर गये। हम सभी के आभारी हैं। हम हमारे डिजाइन को डेवलप कर उचित भाव में उपलब्ध करवाते हैं। इस बार अक्षत तृतीया पर विशाल गोल्ड एंड डायमंड के आबिड्स एवं बंजारा हिल्स स्थित स्टोर में ग्राहकों की काफी भीड़ देखी गयी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button