‘मैं’ से ‘हम’ की ओर बढ़ना ही असली प्रगति : गौर गोपाल दास

Ad

हैदराबाद, यंग फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन, हैदराबाद चैप्टर द्वारा आईटीसी काकातिया में प्रेरक वक्ता गौर गोपाल दास के साथ प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। गौर गोपाल दास ने जीवन दर्शन को गहराई से परिलक्षित करते हुए कहा कि मैं से हम की ओर बढ़ना ही असली प्रगति है।

गौर गोपाल दास ने आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव प्रबंधन और ऊर्जा के सही उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रगति तभी संभव है, जब हम मैं से हम की ओर बढ़ें। उन्होंने समय की महत्ता को अनोखे उदाहरण से समझाते हुए कहा कि जैसे हम प्रतिदिन मिलने वाले 86,400 डॉलर्स को सोच-समझकर खर्च करते, वैसे ही हमें जीवन के हर दिन मिलने वाले 86,400 सेकंड्स का निवेश सही जगह और सही लोगों के साथ करना चाहिए।

यह भी पढ़ें… कुलपाक जैन तीर्थ में आदिनाथ प्रभु रायन पादुका की प्रतिष्ठा

खुश रहना सस्ता, खुशी का दिखावा करना महंगा

आधुनिक जीवनशैली पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि आज लोग छुट्टियाँ सुकून के लिए कम और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए ज्यादा मनाते हैं। उन्होंने तुलना की मानसिक बीमारी से बचने की सलाह देते हुए कहा कि खुश रहना सस्ता है, लेकिन खुशी का दिखावा करना बहुत महंगा पड़ता है। उन्होंने लोगों को खुद को साबित करने के बजाय खुद में सुधार करने के लिए प्रेरित किया।

गौर गोपाल दास ने अपने चित-परिचित अंदाज में रिश्तों पर बात करते हुए कहा कि कोई भी पूर्ण नहीं होता, लेकिन आपसी संतुलन और सहयोग से ही जीवन में पूर्णता आती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्तिकरण की जरूरत नहीं है। उनके पास पहले से ही असीमित शक्ति है। अपने प्रेरक संबोधन में उन्होंने महिलाओं को आंतरिक शक्ति पहचानने और उसे सही दिशा में लगाने के लिए प्रोत्साहित किया।

वाईएफएलओ चेयरपर्सन खुशबू डागा ने स्वागत वक्तव्य देते हुए गौर गोपाल दास को मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि उनके उपदेशों ने न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन, बल्कि उनके पेशेवर दृष्टिकोण को नई दिशा दी है। उन्होंने इस वर्ष की थीम टुगेदर-वी प्रोग्रेस से जुड़े विभिन्न पहलुओं को साझा किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button