नगर निगम ने किया भिखारियों का पुनर्वास

Ad

हैदराबाद, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम थोड़े-थोड़े में फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने तथा भिखारियों के पुनर्वास जैसे कार्यों में सक्रिय हो जाता है। इस बार प्रजा पालना प्रगति कार्यक्रम के अंतर्गत निगम ने इन कार्यों पर फिर से कार्रवाई शुरू की। आज निगम ने सभी 30 सर्किलों में विशेष अभियान चलाया।

जीएचएमसी सीमा के सभी 30 सर्किलों में भिक्षुक पुनर्वास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल के तहत शहर के रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों, प्रमुख चौराहों और मंदिर क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। इसमें निगम के अलावा पुलिस की टीमों ने भी भाग लिया। स्वच्छता कर्मचारियों, एनजीओ प्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के कर्मियों का इसमें सहयोग लिया गया। यह विशेष अभियान नामपल्ली रेलवे स्टेशन, काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन, केबीआर पार्क, अंबरपेट जंक्शन, अमीरपेट जंक्शन, बलकमपेट मंदिर के आसपास, नानलनगर जंक्शन तथा आरामघर जंक्शन जैसे प्रमुख स्थानों पर चलाया गया।

अभियान के दौरान कुल 107 भिखारियों की पहचान की गई। इनमें से 37 को चौटुप्पल के पास स्थित अम्मा-नन्ना अनाथालय में स्थानांतरित किया गया, जहाँ उन्हें आवश्यक चिकित्सीय जाँच और अन्य सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं। इसके अलावा 40 व्यक्तियों को जीएचएमसी सीमा के भीतर विभिन्न आश्रय गृहों में एनजीओ के सहयोग से भर्ती किया गया। शेष व्यक्तियों को परामर्श देकर उनके मूल स्थानों पर वापस भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें… गिग वर्कर्स के परिवारों को 5 लाख की अनुग्रह सहायता

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम बेघर लोगों के पुनर्वास और भिक्षावृत्ति उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रकार की पहल जीएचएमसी सीमा में नियमित रूप से जारी रहेगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button