सारा नहीद को द बेस्ट एनवायरनमेंटलिस्ट अवार्ड 2026 प्रदत्त

Ad

हैदराबाद, तेलंगाना काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन के सचिव प्रो. श्रीराम वेंकटेश ने कहा कि धरती की रक्षा करने के लिए आने वाली पीढ़ियों के सुनहरे भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने की आवश्यकता है।

यहाँ मासाब टैंक स्थित तेलंगाना काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन कार्यालय में तेलंगाना मेधावी मंच (फोरम) राज्य शाखा के तत्वावधान में आयोजित विश्व पृथ्वी दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए उक्त उद्गार दिये। उन्होंने कहा कि प्रदूषण से धरती को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है और हर व्यक्ति को प्रयास करना चाहिए। उस्मानिया विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के असोसिएट प्रोफेसर एवं जॉइंट डायरेक्टर (एडमिशंस) अख्तर अली ने कहा कि प्रदूषण के कारण तापमान बढ़ रहा है और हिमालय पिघल रहा है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि प्रकृति की रक्षा के लिए हर व्यक्ति एक पेड़ अवश्य लगाए।

तेलंगाना मेधावी मंच के राज्य अध्यक्ष डॉ. राज नारायण मुदिराज ने कहा कि पिछले 25 वर्षों से वे पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जागरूकता अभियान चला रहे हैं, जिसमें वृक्षारोपण, प्रदूषण के दुष्प्रभाव, प्लास्टिक और जल प्रदूषण जैसे विषयों पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें… कुलपाक जैन तीर्थ में आदिनाथ प्रभु रायन पादुका की प्रतिष्ठा

वायु प्रदूषण और पर्यावरण संतुलन पर विशेषज्ञ की राय

डॉ. वी.आर.के. लॉ कॉलेज के असोसिएट प्रोफेसर डॉ. मुस्तफा अहमद अमीर ने कहा कि वायु प्रदूषण अत्यधिक बढ़ गया है, जिससे पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित हो रहा है और इसे उदाहरणों के साथ समझाया। अवसर पर पिछले 35 वर्षों से वनस्पति विज्ञान के क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करते हुए जन-जागरूकता फैलाने, वृक्षारोपण, वायु प्रदूषण, ओजोन परत संरक्षण तथा पृथ्वी की रक्षा में जन-भागीदारी जैसे विषयों पर अनेक कार्यक्रम आयोजित करने और कई पुरस्कार प्राप्त करने वाली नामपल्ली स्थित सरोजिनी नायुडू वनीता महाविद्यालय की सीनियर प्रोफेसर एवं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेस की निदेशक प्रो. सारा नहीद को द बेस्ट एनवायरनमेंटलिस्ट अवार्ड 2026 प्रदान करते हुए उनका सम्मान मुख्य अतिथि द्वारा शॉल, स्मृति चिह्न, पुष्पमाला और प्रशस्ति-पत्र के साथ किया गया।

कार्यक्रम में तेलंगाना मेधावी मंच के कोऑर्डिनेटर जी. वेणुगोपाल, बिच्चुकारी सूर्य, के. रविंदर और राम किशोर सहित अन्य लोगों ने भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button