वरंगल : आयुक्त ने दो सब इंस्पेक्टरों को निलंबित किया

वरंगल, वरंगल पुलिस आयुक्त सनप्रीत सिंह ने अनुशासनहीनता के मामले में नरसमपेट पुलिस स्टेशन में तैनात सब-इंस्पेक्टर रवि कुमार और वर्तमान में सी.ए.आर. (सशस्त्र रिजर्व) शाखा में अटैच्ड एसआई प्रवीण कुमार को निलंबित कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, दोनों अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे थे, जिनकी विभागीय स्तर पर विस्तृत जांच कराई गई। जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने के बाद संबंधित रिपोर्ट पुलिस आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत की गई। रिपोर्ट के आधार पर आयुक्त ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किया।
यह भी पढ़ें… महिला इंस्पेक्टर व सब-इंस्पेक्टर एसीबी की गिरफ्त में
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





