महिला इंस्पेक्टर व सब-इंस्पेक्टर एसीबी की गिरफ्त में

Ad

हैदराबाद, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वतखोरी के मामले में विकाराबाद, महिला पुलिस स्टेशन की महिला इंस्पेक्टर व सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया।

एसीबी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि महिला इंस्पेक्टर बी. सरोजा व सब-इंस्पेक्टर एच. रानी ने शिकायतकर्ता व उसके परिवार पर दर्ज मामले में गिरफ्तार करने के बजाय बीएनएसएस की धारा 35 (3) के तहत नोटिस जारी करने के बदले में 60 हजार रुपये की मांग की और 40 हजार रुपये में सौदा तय किया।

Ad

यह भी पढ़ें… ऑपरेशन सेफ स्कूल के तहत 1.1 करोड़ रुपये के तम्बाकू उत्पाद जब्त

पहली किश्त के तहत 20 हजार रुपये 23 मार्च को ही प्राप्त कर लिये गए। अब शेष 20 हजार रुपये देने में असमर्थ पीड़ित ने मामले की एसीबी से शिकायत की। मंगलवार सुबह सबूतों के आधार पर दोनों को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button