संजय पुगलिया का भव्य दीक्षा अभिनंदन समारोह

Ad

हैदराबाद, श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जयमल जैन श्रावक संघ, त्रयनगर के तत्वावधान में मुमुक्षु संजय पुगलिया का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जयमल जैन श्रावक संघ, त्रयनगर के महामंत्री प्रवीण मखाणा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आगामी 29 अप्रैल को पार्श्वचंद्रजी म.सा., डॉ. पद्मचंद्रजी म.सा. आदि ठाणा-6 के सान्निध्य मे बेंगलुरू में मुमुक्षु संजय पुगलिया की जैन भागवती दीक्षा होगी।

सर्वप्रथम कोरा स्थानक से भव्य वरघोड़ा प्रारम्भ निकाला गया। अवसर पर श्री जैन सेवा संघ, कोरा द्वारा ठंडाई की व्यवस्था की गई। जेपीपी जैन महिला फाउंडेशन की सदस्यों ने कलश लेकर वरघोड़ा में उपस्थिति दर्ज करायी। समकित गेस्ट हाउस में आयोजित अभिनंदन समारोह में सर्वप्रथम जय जाप किया गया। संघ अध्यक्ष द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। जेपीपी जैन महिला फाउंडेशन, सिकंदराबाद द्वारा गीतिका की प्रस्तुति दी गयी।

जेपीपी जैन महिला फाउंडेशन, बोलारम ने भक्तियुक्त गीतिका की प्रस्तुति दी। संतोषी मुणोत ने भाव प्रकट किये। श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जयमल जैन श्रावक संघ, त्रयनगर के कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा मुमुक्षु का अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। संघ के अध्यक्ष पारसमल रांका ने अभिनंदन पत्र का वाचन कर दीक्षार्थी को संयम जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

यह भी पढ़ें… कुलपाक जैन तीर्थ में आदिनाथ प्रभु रायन पादुका की प्रतिष्ठा

जय गच्छ की संस्थाओं ने दी शुभकामनाएँ

जय गच्छ की सभी सहयोगी संस्थाओं जेपीपी जैन गुरु सेवा समिति के अध्यक्ष भोपाल बेताला, महामंत्री अनिल गोलेच्छा, जेपीपी जैन महिला मंडल अध्यक्ष आशा कटारिया, मंत्री सुषमा मखाना, जेपीपी जैन महिला मंडल, बोलारम अध्यक्ष अपूर्वा मखाना, मंत्री प्रभावती मखाना, जेपीपी जैन युवा फाउंडेशन के अध्यक्ष आशीष मखाना, मंत्री अरिहंत बोहरा ने शुभकामनाएँ दीं।

श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, सिकंदराबाद के संघपति जैनरत्न सम्पतराज कोठारी, अध्यक्ष गौतमचंद गुगलिय, कार्य अध्यक्ष शांतिलाल बोरा, महामंत्री सुरेंद्र कटारिया, कोषाध्यक्ष विजयराज डूंगरवाल, श्री जैन सेवा संघ कोरा के अध्यक्ष गौतमचंद श्रीश्रीमाल, विजय सुराणा, उमेश बागरेचा, दिलीप सेठिया, कैलाशचंद माण्डोत, मंत्री अनिल तातेड़, मारेडपल्ली संघ के अध्यक्ष महावीर तातेड़, बोलारम अध्यक्ष अभय सुराणा, पॉट मार्पेट असोसिएशन के सुनील बोरा, दिलीप मखाना, राजेंद्र बोरा, लाल बाजार संघ के पारसमल सुखानी, जैन सेवा संघ के सलाहकार उत्तमचंद सेठिया, वफढष्णा नगर श्री संघ के जितेंद्र कस्वा, विनोद पितलिया, श्री वर्धमान महिला मंडल कोरा के अध्यक्ष एवं मंत्री ने अपने सदस्यों के साथ स्वागत किया।

मुमुक्षु की बहन रुचिका ने भाव प्रकट किया। विनोद पितलिया ने गीतिका प्रस्तुत की। अवसर पर सभी के लिए गौतम प्रसादी की व्यवस्था की गई। अभिनंदन समारोह में श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जयमल जैन श्रावक संघ के चेयरमैन प्रदीप सुराणा, अध्यक्ष पारसमल रांका, कार्याध्यक्ष जयप्रकाश मखाना, स्वागत अध्यक्ष विनोद मखाना, राजेश मखाना, अनिल कटारिया, राजेंद्र लोढ़ा, भोपाल बेताला, अनिल गोलेच्छा, अभय मुथा, मनोज सुराणा, नवीन मखाना, मनोज बैद, पारसमल सुखानी, अशोक धोखा, दिनेश मखाना व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button