दिल्ली: करोल बाग फायरिंग में एक घायल, हत्या प्रयास केस दर्ज

Ad

नयी दिल्ली, दिल्ली के करोल बाग में शुक्रवार तड़के एक व्यक्ति गोलीबारी की घटना में घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से सुबह तीन बजकर 55 मिनट पर घटना की सूचना मिली, जिसमें बताया गया कि आनंद पर्वत निवासी रोहित नामक एक व्यक्ति को गोली लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े : उप्र : किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में मरीजों से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति वर्तमान में चिकित्सा निगरानी में है और उसने गोलीबारी में शामिल संदिग्धों के बारे में जानकारी दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से दो खोखे और एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button