मोहिनी एकादशी को करें तुलसी के उपाय

Ad

तिथि मुहूर्त

विक्रम पंचांग के अनुसार, मोहिनी एकादशी तिथि 26 अप्रैल, रविवार की शाम 6 बजकर 6 मिनट से शुरु हो रही है, जो 27 अप्रैल, सोमवार की शाम 6 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। एकादशी का व्रत 27 अप्रैल, सोमवार को रखा जाएगा।

व्रत पारण मुहूर्त

28 अप्रैल, मंगलवार की सुबह 5 बजकर 43 मिनट से 8 बजकर 21 मिनट ।

हिन्दू धर्म में साल भर कुल चौबीस एकादशी व्रत आते हैं, जो हर महीने दो बार मनाए जाते हैं। इन तिथियों को अत्यंत पवित्र माना जाता है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने पर विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है।

वैशाख मास भी माघ और कार्तिक की तरह ही धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना गया है, इसलिए इस महीने की एकादशी का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस पावन मास में मोहिनी एकादशी आती है। मान्यता है कि इस दिन तुलसी से जुड़े कुछ खास उपाय करने से लक्ष्मी-नारायण की कृपा प्राप्त होती है।

जरूर करें ये उपाय

तुलसी मंजरी : यदि मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही और धन रुक नहीं रहा, तो इस एकादशी स्नान-ध्यान के बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। गाय के कच्चे दूध में तुलसी मिलाकर अभिषेक करें, इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

तुलसी चालीसा : यदि नौकरी या व्यापार में लगातार मेहनत के बावजूद रुकावटें आ रही हों, तो मोहिनी एकादशी को तुलसी के समीप 11, 21 या 51 दीप प्रज्वलित करें और तुलसी चालीसा का पाठ करें। मान्यता है कि इससे सभी बाधाएं दूर होती हैं।

गृह क्लेश : यदि घर में तनाव और कलह का माहौल बना रहता है, तो मोहिनी एकादशी को तुलसी के पौधे पर कलावा अर्पित करें। यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को घटाकर सुख, समृद्धि और सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ाता है।

श्रृंगार की वस्तु: यदि प्रयासों के बाद भी दांपत्य जीवन सुखद नहीं है, तो मोहिनी एकादशी पर तुलसी माता को सोलह श्रृंगार अर्पित करें। यह उपाय शुभ माना जाता है, जिससे रिश्तों में मधुरता बढ़ती है, घर में खुशहाली आती है और सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button