वाहन पोर्टल पर 90 हज़ार से अधिक पंजीकरण
हैदराबाद, तेलंगाना में डिजिटल परिवहन सेवाओं की दिशा में एक बड़े बदलाव के बाद वाहन पोर्टल पर अब तक 90 हज़ार से अधिक ऑनलाइन पंजीकरण किये जा चुके हैं। नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर द्वारा विकसित इस प्लेटफॉर्म को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। उम्मीद जतायी जा रही है कि वाहन पोर्टल को पूरी तरह लागू करने के लिए और पंद्रह से बीस दिन लग सकते हैं।
परिवहन आयुक्त इलंबर्ती के अनुसार, राज्यभर में वाहन प्रणाली के माध्यम से गुरुवार तक कुल 68,846 अस्थायी पंजीकरण जारी किए गए हैं। इस पर फैंसी नंबर मॉड्यूल भी शुरू कर दिया गया है, जिससे उपयोगकर्ता अपनी पसंद के पंजीकरण नंबर ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। अब तक 1,880 फैंसी नंबर की बुकिंग पूरी हो चुकी है। वाहन पोर्टल के माध्यम से 23,705 स्थायी पंजीकरण नंबर भी जारी किए गए हैं, जो इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मुख्य सेवाओं के सफल हस्तांतरण को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें… कौशल विकास तथा शैक्षणिक सुधारों पर ध्यान दें विश्वविद्यालय- राज्यपाल
अधिकारी सत्यापन और निरीक्षण स्तर पर प्रारंभिक लंबित मामलों को लगातार निगरानी और दैनिक समीक्षा के माध्यम से सुलझाने का काम कर रहे हैं। नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर की तकनीकी टीम ने अगले दो सप्ताह में सिस्टम के पूरी तरह स्थिर होने की उम्मीद जतायी है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





