आज़ाद इंजीनियरिंग की 7,600 वर्ग मीटर की नई मैन्युफैक्चरिंग सुविधा शुरू

Ad

हैदराबाद, आज़ाद इंजीनियरिंग के तुनिकि बोलाराम स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में वैश्विक ऊर्जा प्रौद्योगिकी कंपनी बेकर ह्यूजेस की 7,600 वर्ग मीटर पर लीन मैन्युफैक्चरिंग सुविधा का उद्घाटन आईटी एवं उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने किया। डी. श्रीधर बाबू ने उद्घाटन अवसर पर कहा कि आज़ाद इंजीनियरिंग की यह सुविधा मेक इन इंडिया और मेक इन तेलंगाना का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह राज्य के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण कदम है।

अवसर पर तेलंगाना औद्योगिक अवसंरचना निगम के उपाध्यक्ष के. शशांक, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के निदेशक वी. मधुसूदन, एयरोस्पेस विभाग के निदेशक प्रवीण तथा बेकर ह्यूजेस और आज़ाद इंजीनियरिंग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।आज़ाद इंजीनियरिंग के चेयरमैन एवं सीईओ राकेश चोपदार ने कहा कि यह सुविधा बेकर ह्यूजेस के साथ आठ वर्षों की साझेदारी का महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

यह भी पढ़ें… कौशल विकास तथा शैक्षणिक सुधारों पर ध्यान दें विश्वविद्यालय- राज्यपाल

वैश्विक मानकों की कठोर प्रक्रियाएँ सफलतापूर्वक पूरी

भारत के विनिर्माण भविष्य में यह विश्वास का प्रतीक है। वर्ष 2018 में गैस एवं स्टीम टरबाइन के लिए महत्वपूर्ण रोटेटिंग एयरफॉयल्स की आपूर्ति से शुरू हुई यह साझेदारी अब गहन और रणनीतिक विनिर्माण सहयोग में विकसित हो चुकी है। आज़ाद इंजीनियरिंग ने वैश्विक स्तर की कठोर योग्यता प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक पार किया, जिसमें विभिन्न ग्रेड के कच्चे माल की योग्यता, जटिल प्रक्रिया मान्यताएँ और उत्पाद-स्तरीय अनुमोदन शामिल थे।

साथ ही कंपनी ने विशेष प्रक्रियाओं के लिए मजबूत सप्लाई चेन नेटवर्क विकसित किया। उन्होंने बताया कि नए उन्नत लीन मैन्युफैक्चरिंग ढाँचे से लगभग 230 कुशल कर्मियों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सका है। बेकर ह्यूजेस के उपाध्यक्ष डेविडे मर्रानी ने कहा कि यह सुविधा वैश्विक सप्लाई चेन को मजबूत कर दीर्घकालिक विकास रणनीति को समर्थन देगी। आज़ाद इंजीनियरिंग के कार्यकारी विष्णु मालपानी ने कहा कि यह सुविधा वर्षों के निवेश और तकनीकी उत्कृष्टता का परिणाम है, जो वैश्विक स्तर की माँग को पूरा करने में सक्षम है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button