डिजिटल जनगणना : परिवार का मुख्य अनाज सहित जनगणना के प्रमुख सवाल

हैदराबाद, तेलंगाना में रविवार से जनगणना 2027 के लिए ऑनलाइन अभियान शुरू हो गया है। डिजिटल प्रारूप में 33 सवाल पूछे गये हैं, जिनमें कई सवाल बड़े दिलचस्प हैं। विशेष रूप से घर की दीवारों, छत और फर्श पर किस तरह की सामग्री का उपयोग किया गया है और गंदे पानी की निकासी किस प्रकार की जा रही है तथा परिवार द्वारा खाया जाने वाला मुख्य अनाज क्या है?
तेलंगाना राज्य के गठन के बाद हो रही पहली जनगणना में डिजिटल प्रारूप का उपयोग रविवार से शुरू हो गया है। लोग अब मोबाइल ऐप या वेब पोर्टल पर खुद अपनी जानकारी भर सकते हैं। इस जनगणना में घर और परिवार से जुड़े 33 सवाल पूछे जा रहे हैं। सेल्फ-एन्यूमरेशन प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इसके चलते अब लोगों को सरकारी कर्मचारी के आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आप अपने मोबाइल नंबर से पोर्टल पर लॉग इन करके खुद ही अपनी जानकारी भर सकते हैं। जानकारी भरने के बाद आपको एक एसईआईडी मिलेगी, जिसे आप अधिकारी को दिखाकर अपने डेटा का सत्यापन करा सकते हैं।
यह भी पढ़ें… एमजे मार्केट चौराहे पर ऑटो चालकों का प्रदर्शन
घर और परिवार से जुड़े 33 सवालों का विस्तृत सर्वे
ऑनलाइन जनगणना में घर और परिवार से जुड़े 33 सवाल पूछे जाने वाले 33 प्रश्नों में जहाँ घर का पता और मैपिंग, मकान के फर्श, दीवार और छत में इस्तेमाल की गयी मुख्य सामग्री, मकान का उपयोग, मकान की अच्छी/सामान्य/खराब स्थिति, परिवार में रहने वाले लोगों की कुल संख्या, परिवार के मुखिया का नाम, जाति या वर्ग, मकान का स्वामित्व, कमरों की संख्या, परिवार में विवाहित जोड़ों की संख्या, पीने के पानी का मुख्य स्रोत एवं उपलब्धता, रोशनी का मुख्य स्रोत, शौचालय की उपलब्धता, प्रकार और गंदे पानी की निकासी व्यवस्था, स्नानघर की उपलब्धता, रसोईघर और एलपीजी या पीएनजी कनेक्शन, खाना बनाने का मुख्य ईंधन, रेडियो/ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, इंटरनेट सुविधा, लैपटॉप/कंप्यूटर, टेलीफोन/मोबाइल/स्मार्टफोन, साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड, कार/जीप/वैन, परिवार द्वारा खाया जाने वाला मुख्य अनाज एवं मोबाइल नंबर शामिल हैं।
अधिकारियों का मानना है कि डिजिटल सिस्टम के कारण डेटा तुरंत सर्वर पर अपलोड हो जाएगा और गलती या डुप्लीकेट एंट्री को तुरंत पकड़ा जा सकेगा। इससे आबादी गिनती के साथ साथ हर घर और परिवार की एक पूरी डिजिटल प्रोफाइल तैयार करेगी। घर की स्थिति से लेकर सुविधाओं और जीवनशैली तक हर पहलू को इसमें शामिल किया जाएगा। इससे सरकार को देश की सही तस्वीर मिलेगी और नीतियाँ ज्यादा प्रभावी बन सकेंगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





