एमजे मार्केट चौराहे पर ऑटो चालकों का प्रदर्शन
हैदराबाद, नगर के प्रमुख व्यस्त एमजे मार्केट चौराहे पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ऑटो चालकों ने बाहरी राज्यों से आने वाले और बिना परमिट ऑटो चालकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। अचानक हुए इस प्रदर्शन के कारण इलाके में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और घंटों तक लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ा।
नगर के व्यस्त इलाके एमजे मार्केट चौराहे पर ऑटो चालकों के अचानक विरोध प्रदर्शन की वजह से भारी ट्रैफिक जाम हो गया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बाहरी राज्यों से आकर नगर में ऑटो चलाने वालों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। ऑटो चालकों ने आरोप लगाया कि अन्य राज्यों व बिना परमिट के ऑटो नगर में तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे उनके रोज़गार पर असर पड़ रहा है।
यह भी पढ़े : शी टीम ने 32 मनचलों को पकड़ा
प्रदर्शन के चलते चौराहे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। हालांकि, कुछ समय तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





